फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे -निलंबित दोनों निरीक्षक बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000000
निलंबित सीआईटी बोले, हम शराब नहीं, जूस पी रहे थे, हो गए बहाल
सीनियर डीसीएम के सामने दी सफाई, ऑफिस से अटैच
0 प्रयागराज के एसी कोच में ड्यूटी के दौरान शराब पीने का लगा था आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। प्रयागराज एक्सप्रेस के एसी कोच में ड्यूटी के दौरान शराब पीने के आरोप में निलंबित दोनों मुख्य टिकट निरीक्षक बहाल कर दिए गए हैं। बुधवार को सीनियर डीसीएम के समक्ष सुबह निरीक्षकों ने अपनी सफाई में कहा की जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें वह शराब नहीं, बल्कि एप्पल जूस पी रहे हैं। उनकी सफाई सुनने के बाद दोनों को रेलवे ने बहाल कर दिया है। हालांकि उन्हें अब ट्रेन में ड्यूटी नहीं दी जाएगी। उन्हें कार्यालय से अटैच किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात नई दिल्ली से इलाहाबाद आ रही प्रयागराज एक्सप्रेस के एसी कोच में दो सीआईटी कोच अटेंडेंट की सीट के पास गिलास में कुछ पी रहे थे। सोमवार को इसका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कहा गया कि दोनों सीआईटी ड्यूटी के दौरान शराब पी रहे हैं। अफसरों तक शिकायत पहुंची तो दोनों निरीक्षकों को निलंबित कर दिया गया। साथ में जांच बैठा दी गई। जांच के क्रम में मंगलवार को डीआरएम ऑफिस में दोनों के बयान दर्ज किए गए। सीनियर डीसीएम इलाहाबाद में नहीं थे। इसकी वजह से दोनों निरीक्षक बुधवार को दोबारा डीआरएम ऑफिस बुलाए गए। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया की वायरल वीडियो में वह कोई अल्कोहलिक पदार्थ नहीं पी रहे थे बल्कि, एप्पल जूस पी रहे थे। उनके खिलाफ कोई और सबूत नहीं होने की वजह से दोनों निरीक्षकों को बहाल करने का निर्णय लिया गया। सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित ने बताया कि दोनों को बहाल कर दिया गया है लेकिन, ट्रेन में अब उनकी ड़्यूटी नहीं लगेगी। वह कैश और पब्लिक डीलिंग का भी काम नहीं करेंगे। उन्हें कार्यालय में अटैच किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें