फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजी को पीटा, चाचा-चाची के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भतीजी को पीटा, चाचा-चाची के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

इलाहाबाद। कीडगंज में मकान के बंटवारे के विवाद में चाचा-चाची ने भतीजी को पीट दिया। आरोप मोबाइल छीनने का भी है। रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नई बस्ती कीडगंज के रहने वाले राकेश कुमार बाजपेई और राम कुमार बाजपेई के बीच काफी समय से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। 26 नवंबर की शाम फिर विवाद हो गया। राकेश का आरोप था कि उन्होंने घर बनवाने के लिए ईंट मंगवाई थी जिसे गायब कर दिया गया। उनकी बेटी को मारापीटा और मोबाइल छीन लिया। बैरहना चौकी इंचार्ज हरगोविंद सिंह ने बताया कि राम कुमार और उनकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
---------
मजदूरी से मना करने पर पीटा, धमकी
इलाहाबाद। शिवकुटी के गोविंदपुर इलाके में मजदूरी से मना करने पर एक युवक को जमकर पीट दिया गया। हापुड़ का रहने वाला फजल भुलई का पुरवा में रहकर मजदूरी करता है। उसके परिचित ने गोविंदपुर में मकान बनवाने का ठेका लिया था। वहां वहीं पर फजल मजदूरी कर रहा था। 27 नवंबर को किसी बात पर नाराज होकर फजल ने काम करने से मना किया तो आरिफ और उसके साथी ने उसे बुरी तरह से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने फजल का मेडिकल कराके एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

महिला अधिवक्ता को रास्ते में धमकी
इलाहाबाद। लाउदर रोड दरभंगा कालोनी के रहने वाले डा. आरपी मिश्रा की पत्नी अधिवक्ता प्रीती मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 27 नवंबर की शाम वह कंपनी बाग वाली सड़क से घर जा रही थीं। गेट नंबर पांच के बाद बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोका और एक पुराने मुकदमे को वापस लेने की धमकी दी। बदमाशों ने कहा कि अगर वह मुकदमा वापस नहीं लेंगी तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें