खेत में आज एक जिंदा बम मिलने से सनसनी फैल गई। इस डिफ्यूज करने के लिए एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया है।
सीकर जिले के सदर थाना इलाके के भढाढर गांव के पास खेत मे जिंदा ग्रेनेड मिला। इस पर ग्रामीणों ने सदर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि जिंदा ग्रेनेड को डिफ्यूज करने के लिए जयपुर से टीम को बुलाया गया है।