फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजी कार्यालय के लेखाकार की दुर्घटान में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार एजी कर्मी की दुर्घटना में गई जान
विज्ञापन

- धूमनगंज से करेलाबाग लौटते वक्त चौफटका के पास रात में हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
एजी कार्यालय के लेखाकार अनिल कुमार बत्रा (48) बुधवार देर रात धूमनगंज से करेली में अपने घर लौटते वक्त जीटी रोड पर किसी गाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तड़के सुबह उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

लाल कॉलोनी करेलाबाग निवासी अनिल कुमार बत्रा एजी कार्यालय में वरिष्ठ लेखाकार थे। बुधवार रात वह धूमनगंज में किसी परिचित से मिलने गए थे। देर रात वहां से बाइक पर लौटते समय अनिल चौफटका रेलवे ओवरब्रिज के नीचे किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने पर गिर गए। उन्हें गंभीर चोट पहुंची। राहगीरों से सूचना पाकर पहुंची यूपी 100 की पुलिस ने उन्हें स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। धूमनगंज पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक थाने ले गई। पुलिस ने मोबाइल में मिले नंबर के जरिए घर में सूचना दी तो परिजनों समेत अनिल के मित्र पूर्व पार्षद वीरेंद्र सोनकर भी अस्पताल पहुंच गए। अनिल के सिर पर गहरी चोट पहुंची थी। हालांकि, वह बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाते थे। परिवार के लोग आधी रात अनिल को राज नर्सिंगहोम ले गए। वहां डॉक्टरों ने सिर के ऑपरेशन की तैयारी की, लेकिन सुबह लगभग पांच बजे अनिल की सांस थम गई। उनके परिजन और रिश्तेदार गम में डूब गए। परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव घर ले गए। फिर सलाह मिली कि पोस्टमार्टम कराया जाना चाहिए तो थाने में सूचना दी। तीन थानों के बीच टालमटोल के बीच आखिरकार जार्जटाउन थाने की पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। अनिल दो बहनों के बीच इकलौते पुत्र थे। उनके पिता का निधन हो चुका है। परिवार में मां, पत्नी रीतू, बेटी श्रेया और बेटा रोहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें