नकल माफिया पर लगेगा गैंगस्टर, रासुका
यूपी बोर्ड परीक्षा केनोडल अफसर एसपी क्राइम ने दी जानकारी
तीन सुपर जोन, 11 जोन और 37 सेक्टरों में बांटा गया जिला
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार नकल कराने वालों की खैर नहीं। नकल माफिया पर मामूली नहीं, बल्कि गैंगस्टर केसाथ ही रासुका केतहत भी कार्रवाई की जाएगी। यूपी बोर्ड परीक्षा केलिए नोडल अफसर बनाए गए एसपी क्राइम ने यह जानकारी दी। साथ ही बताया कि नकल माफिया पर उप्र सार्वजनिक परीक्षा(अनुचित साधनों का निवारण)अधिनियम 1998 केतहत कार्रवाई की जाएगी।
नोडल अफसर एसपी क्राइम बृजेश मिश्रा ने बताया कि शासन यूपी बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुचारू तरीकेसे संपन्न कराने केलिए प्रतिबद्ध है। इसकेतहत ही उन्हें जिले में परीक्षा केनोडल अफसर क ी जिम्मेदारी दी गई है। बताया कि परीक्षा केलिए जिले में स्थित परीक्षा केंद्रों को सुपर जोन, जोन और सेक्टरों में बांटा गया है। जिले में कुल तीन सुपर जोन, 11 जोन और 37 सेक्टर बनाए गए हैं। सुपर जोन केप्रभारी जहां एडिशनल एसपी रैंक केअफसर होंगे वहीं जोन केइंचार्ज क्षेत्राधिकारी होंगे। इसी तरह सेक्टरों केप्रभारी थाना प्रभारी होंगे। किसी तरह की आपात स्थितियों से निपटने केलिए प्रत्येक सर्किल मुख्यालय पर 11 क्यूआरटी(क्विक रिस्पांस टीम) भी बनाई जाएगी। यह क्षेत्राधिकारियों केनिर्देश पर तत्काल कार्य करेगी। जिले में बनाए गए सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर एक दरोगा और तीन कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे।
संदिग्ध दुकानों पर होगी छापेमारी
नोडल अफसर ने बताया कि परीक्षा केदौरान साइबर क्राइम, सर्विलांस और स्वाट टीम भी अलर्ट रहेगी। संदिग्ध फोटो स्टेट की दुकानों और साइबर कैफे पर ये टीमें छापेमारी करेंगी। बताया कि नकल माफिया पर उप्र सार्वजनिक परीक्षा(अनुचित साधनों का निवारण)अधिनियम 1998 केतहत कार्रवाई की जाएगी। इसमें परीक्षा केदौरान अनुचित साधनों केप्रयोग करने अथवा करवाने वाले को तीन साल केकारावास का प्रावधान है।