फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर छात्रा के साथ फोटो अपलोड की, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर छात्रा के साथ फोटो अपलोड की, गिरफ्तार
विज्ञापन

काफी समय से आते जाते छेड़खानी भी कर रहा था
इलाहाबाद। मऊआइमा के चौहान का पूरा गांव के एक युवक ने गांव की ही एक छात्रा की फोटो फेसबुक पर अपने साथ अपलोड कर दी। छात्रा के घर वालों को पता चला तो उन्होंने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

चौहान का पूरा गांव की रहने वाली राधिका (परिवर्तित नाम) एक कालेज की छात्रा है। उसी के गांव का रहने वाला कुंवर सिंह राधिका के काफी समय पीछे पड़ा हुआ था। आते जाते छेड़खानी और अश्लील कमेंट से राधिका परेशान हो गई थी लेकिन डर के मारे उसने घर वालों से नहीं बताया था, इसी से कुंवर सिंह की हिम्मत बढ़ती गई। कुछ दिन पहले उसने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर राधिका और खुद की फोटो साथ में पोस्ट कर दी। गांव में इसकी चर्चा होने लगी। राधिका ने देखा तो उसने घरवालों को बताया। पिता पांच सितंबर की शाम थाने पहुंचे और कुंवर के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर मऊआइमा ने बताया कि कुंवर को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे गुरुवार को जेल भेजा जाएगा। कुंवर के खिलाफ धारा 354 सी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें