फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट फ्लाइओवर के पास चक्का जाम करने पर वकीलों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के पास चक्का जाम करने पर वकीलों पर एफआईआर
विज्ञापन

प्रयागराज। हाईकोर्ट फ्लाईओवर के पास चक्का जाम करने पर वकीलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सिविल लाइंस थाने के दरोगा अरविंद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजापुर में मकान के विवाद में बवाल के बाद वकीलों ने फ्लाईओवर के पास जाम लगाया था।
विज्ञापन

राजापुर में मकान के विवाद में कुछ वकीलों ने हाईकोर्ट फ्वाईओवर के मुहाने पर दो दिन पहले चक्का जाम कर दिया था। कैंट और सिविल लाइंस पुलिस ने वकीलों को वहां से हटाया था। इसी मामले में सिविल लाइंस थाने के थार्नहिल रोड चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार ने अधिवक्ता राजेश मिश्रा, प्रीतम दास, आभा, पंकज, रवींद्र और रमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इससे पहले कैंट में भी मकान के विवाद में भी रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें