फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता पर फायरिंग, स्कॉर्पियों में खींचने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता पर फायरिंग, अगवा करने की कोशिश
विज्ञापन

जार्जटाउन का मामला, नामजद एफआईआर दर्ज
पुलिस ने बताया, दोनों पक्षों में लेनदेन का विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। जार्जटाउन थाना क्षेत्र में अधिवक्ता पर सरेराह फायरिंग की गई। साथ ही उन्हें स्कॉर्पियो में अगवा करने का प्रयास किया गया। किसी तरह जान बचाकर वह वहां से भागे और फिर थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अल्लापुर निवासी राजेंद्र सिंह सिंगरौर अधिवक्ता हैं। उनका आरोप हैकि बृहस्पतिवार दोपहर 12.30 बजे के करीब वज जार्जटाउन स्थित अमित मेडिकल स्टेार पर गए थे। दवा लेकर बाइक से लौटते वक्त जार्जटाउन थाने से कमला भवन वाली सड़क पर स्कॉर्पियो से आए अनुराग सिंह निवासी जार्जटाउन व उसके पांच अज्ञात साथियों ने उन्हेें रोक लिया। इसके बाद उन्हेें मारने पीटने लगे। यही नहीं स्कॉर्पियो में खींचकर उन्हें अगवा करने का प्रयास किया। विरोध पर अनुराग ने पिस्टल से फायर कर दिया। गनीमत रही कि हमले में वह बाल-बाल बच गए। वहां से किसी तरह जान बचाकर वह थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। उनकी तहरीर पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज ली है। इंस्पेक्टर निशिकांत राय ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें