फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे बीते, हत्यारों को पकड़ना तो दूर पुलिस नहीं कर सकी मृतकों की शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
36 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं
विज्ञापन

0 दारागंज में हत्या कर दो युवकों की लाश जलाने का मामला
0 पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच भी जांच में जुटी, अभी हाथ खाली
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
दारागंज के बक्शी बांध पर हत्या कर दो युवकों की लाश जलाने के मामले में पुलिस के हाथ 36 घंटे बाद भी खाली हैं। अब तक मृतकों की शिनाख्त भी नहीं हो पाई है। पूछने पर हर बार पुलिस यही जवाब देती रही कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में पुलिस ठेकेदार की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।
बेरहमी से किए गए युवकों के कत्ल की जांच में दारागंज पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की भी टीमें लगी हैं। इसके बावजूद 36 घंटे बाद पुलिस घटना के संबंध में कोई सुराग हासिल नहीं कर सकी है। दारागंज में शुक्रवार भोर में हत्या करने के बाद दो युवकों के शव पेट्रोल छिड़ककर जला दिए गए थे। एक युवक को गला घोटकर और दूसरे की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई थी। सुबह पहुंचे ठेकेदार ने शव देख तो उसके होश उड़ गए। घटना के बाद से पुलिस की टीमें सुरागकशी में लगी हैं। शुक्रवार की तरह शनिवार को भी दिनभर जांच की जाती रही। पुलिस ने कर्नलगंज के सलोरी, बघाड़ा, बक्शी कला, बक्शी खुर्द, दारागंज सहित कई अन्य इलाकों में भी पूछताछ की, लेकिन मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी। दारागंज इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि फिलहाल प्राथमिकता मृतकों की पहचान है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


किसकी थी कार, कौन थे उसमें सवार लोग?
दबी जुबान में इलाके में रहने वाले लोगों में चर्चा है कि शुक्रवार रात करीब एक बजे बक्शी बांध पर उसी जगह पर एक कार देखी गई थी, जहां कत्ल हुए। इसमें कुछ लोग भी बैठे थे। हालांकि, पुलिस ऐसी किसी जानकारी से इंकार कर रही है। एक बात यह भी है कि दो बजे के करीब ही कर्नलगंज पुलिस को बांध पर गश्त करते देखा गया था। दरअसल बक्शी बांध से दारागंज जाने वाले रास्ते का कुछ हिस्सा कर्नलगंज और बाकी हिस्सा दारागंज थाना क्षेत्र में लगता है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे लोग, पर नहीं मिली मदद
पुलिस ने बताया कि शनिवार को अखबारों में खबर पढ़ने के बाद आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से कई लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इनमें सरायइनायत, बहरिया और यमुनापार के कुछ क्षेत्रों के लोग भी थे। हालांकि मृतकोें की शिनाख्त में कोई मदद नहीं मिल सकी। पुलिस सूत्रों की मानें तो यहां के थानों के साथ ही आसपास के जिलों में भी सूचना दी गई है। बड़ी परेशानी की वजह यह है कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार कहीं भी दो युवकों के गुमशुदगी की भी सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें