फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल्स हॉस्टल के बाहर फब्तियां कसने वाले नपेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रात में गर्ल्स हॉस्टल के बाहर हुड़दंग
0 छात्राओं ने की शिकायत, चीफ प्रॉक्टर ने पुलिस को दी सूचना
0 अधीक्षकों से भी कहा गया, रात में अपने हॉस्टलों पर रखें नजर
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राएं फब्तियां कसने वाले शोहदों से इन दिनों काफी परेशान हैं। छात्राओं ने इविवि प्रशासन से शिकायत की है कि रात के वक्त तमाम शोहदे गर्ल्स हॉस्टल के बाहर हुड़दंग करते हैं और फब्तियां कसते हैं। मामले में चीफ प्रॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी है। साथ ही छात्रों के हॉस्टलों के अधीक्षकों से अपने-अपने हॉस्टल पर निगरानी बढ़ाने को कहा है। छात्रों की शिकायत है कि हुड़दंग करने वालों में एक हॉस्टल के छात्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन

छात्राओं ने इविवि प्रशासन के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ दिनों से रात के वक्त हॉस्टल के बाहर लड़कों का समूह पहुंचकर उन पर फब्तियां कसता है। हॉस्टल के बाहर लड़के हुड़दंग करते हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए आग्रह किया है कि रात के वक्त गर्ल्स हॉस्टल के बाहर पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। छात्राओं का आरोप है कि इस हुड़दंग में एक हॉस्टल के कुछ छात्र भी शामिल हैं। ऐसे में चीफ प्रॉक्टर ने सभी हॉस्टलों के अधीक्षकों से कहा है कि अपने हॉस्टलों पर निगरानी रखें। इस बात का ध्यान रखें कि रात के वक्त छात्र समूह में हॉस्टल से बाहर न निकलें। इसके साथ ही उन्होंने अधीक्षकों से रैगिंग पर भी सख्त निगरानी रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें