फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग् ध हाल में गोली लगने से शराब कारोबारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में गोली लगने से शराब कारोबारी की मौत
विज्ञापन

0 घर के भीतर कमरे में मृत पडे़ मिले, पास में ही पड़ा था तमंचा
0 परिजनों ने बताया खुदकुशी, कहा-मानसिक रूप से थे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
फाफामऊ (प्रयागराज)। सोरांव के फाफामऊ बाजार में रहने वाले शराब कारोबारी की सोमवार को संदिग्ध हाल में गोली लगने से मौत हो गई। वह कमरे में मृत पड़े मिले और कुछ दूर पर ही तमंचा भी पड़ा मिला। घरवाले इसे खुदकुशी बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
शराब कारोबारी जवाहर लाल जायसवाल मूल रूप से थरवई के पड़िला गांव के रहने वाले हैं। उनके पांच बेटों में राजेश कुमार जयसवाल (42) सबसे छोटे थे। वह फाफामऊ बाजार स्थित मकान में परिवार संग रहते थे। इसी मकान में दो अन्य भाइयों विजय व संजय भी परिवार के साथ रहते हैं। राजेश व विजय शराब का कारोबार संभालते थे, जबकि अन्य भाइयों का अलग कारोबार है। जिले के साथ ही जौनपुर में भी उनकी शराब की दुकानें हैं। पुलिस के मुताबिक, घरवालों ने बताया है कि सोमवार सुबह नौ बजे के करीब राजेश घर के पास स्थित दुकान पर भाई संजय के साथ गए और गुटका खाने के बाद वापस चले आए। इसके बाद करीब ढाई घंटे तक उनका कुछ पता नहीं चला। पत्नी अनीता ने संजय से पूछा तो उन्होंने तलाश शुरू की। खोजबीन करते हुए वह घर में ही बने कार्यालय में पहुंचे तो भीतर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। राजेश खून से लथपथ औंधे मुंह पड़े थे और उनके सीने में गोली लगी थी। पास में ही तमंचा पड़ा था। उनकी चीख सुनकर अन्य घरवाले भी पहुंच गए। आसपास के लोग भी जमा हो गए। घरवाले उन्हें लेकर निजी अस्पताल गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जांच के बाद पुलिस ने तमंचा कब्जे में ले लिया। मौके से कुछ कागज भी बरामद हुए। इनमें प्रॉपर्टी के विवाद की बात लिखी है। हालांकि, किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि घरवाले इसे खुदकुशी का मामला बता रहे हैं। पिता ने लिखकर दिया है कि राजेश मानसिक रूप से परेशान थे और इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


वर्जन
घरवालों ने लिखकर दिया है कि राजेश ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कर्ज व घरेलू कलह की भी बात सामने आई है। जांच पड़ताल की जा रही है।
सुनील कुमार सिंह, एसपी गंगापार

घर में मचा रहा कोहराम
राजेश की मौत के बाद घर में कोहराम मचा रहा। सूचना पर गांव में रहने वाले पिता जवाहर लाल व मां कांति देवी भी आ गए। उधर भाइयों विजय, अजय, संजय, राजू की भी आंखें नम थीं। पांच भाइयों के अलावा राजेश की तीन बहनें भी थीं। घरवालों की हालत देखकर आसपास के लोग भी अपने आंसू नहीं रोक सके।
विज्ञापन


मातम में बदल गईं खुशियां
राजेश की मौत से उनके परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। दरअसल, सोमवार को ही उनके बेटे अक्षत का छठवां जन्मदिन था। वह महर्षि पतंजलि स्कूल में पढ़ता है। सुबह उसने स्कूल न जाने की जिद की थी, लेकिन राजेश ने उससे कहा था कि स्कूल से आने के बाद वह उसे लेकर बाहर घूमने जाएंगे और वहीं जन्मदिन भी मनाएंगे। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था। मासूम अक्षत फूट-फूटकर रोता रहा। उधर, पत्नी अनीता भी रोते-रोते बेसुध होती जा रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें