फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोन पर तीन तलाक के बाद ससुरालियों के खिलाफ केस
विज्ञापन

0 मायके वालों के साथ थाने पहुंची युवती, कहा दहेज के लिए दिया तलाक
अमर उजाला ब्यूरो
मऊआइमा।
मऊआइमा के बादलपुर की रहने वाली एक युवती को उसके पति ने फोन किया और तलाक-तलाक-तलाक बोलकर एक झटके में सारे रिश्ते खत्म कर दिए। इसके बाद दोनों पक्षों के बड़े बुजुर्ग समझौते का प्रयास करते रहे, लेकिन जब बात नहीं बनी तो युवती ने शुक्रवार को दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी। युवती का आरोप है कि पति ने दहेज के लिए उसे तलाक दिया है।
विज्ञापन

कहली मजरा बादलपुर निवासी दईसुद्दीन की बेटी रहनुमाबानो उर्फ खुशनुमा का निकाह तीन नवंबर 2015 में प्रतापगढ़ के रानीगंज शाहपुर गांव निवासी शकील के साथ हुआ था। शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक ठाक चला। खुशनुमा को बच्चे भी हुए। आरोप है कि इसके बाद ससुराल वाले उससे दो लाख रुपये नगदी व एक बाइक क ी मांग करते हुए दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने खुशनुमा को पीटकर दोनों बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। वह बच्चों के साथ मायके आ गई। इस बीच मायके वाले दोनों में सुलह समझौते का प्रयास करते रहे। उन्होंने शकील को दोनों बच्चों का वास्ता भी दिया लेकिन वह खुशनुमा को बुलाने को तैयार नहीं हुआ। खुशनुमा का आरोप है कि दस मार्च को शकील ने उसके मोबाइल पर फोन किया और तलाक-तलाक-तलाक बोल दिया। खुशनुमा शुक्रवार को मऊआइमा थाने पहुंची और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति मो. शकील, सास आमिनाबानो, ससुर सगीरुद्दीन तथा ननद जीनतबानो के खिलाफ पुलिस दहेज उत्पीड़न का रिपोर्ट दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें