फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ब्रह्माजी चौक अमीन रोड पर ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की शिनाख्त घटनास्थल के निकट स्थित दिल्ली डेरा निवासी 30 वर्षीया सोनिया पत्नी सुशील कुमार के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक घटनास्थल से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल भेजा गया है। मृतका परिवार के सदस्य धीरज ने बताया कि सोनिया एक निजी स्कूल में कर्मचारी थी। शुक्रवार को स्कूल से घर लौटते समय यह हादसा हो गया। धीरज के मुताबिक सोनिया का पति सुशील कुमार ड्राइवर है। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। सोनिया के पांच और 12 साल के दो बच्चे बताए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें