फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी टीचर फरार, क्राइम ब्रांच लगी तलाश में
विज्ञापन

घर पर नहीं मिला, मोबाइल भी बंद
प्रयागराज। सिविल लाइंस में एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी टीचर सुनील दुआ फरार हो गया है। पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा लेकिन वह नहीं मिला। उसका मोबाइल भी बंद है। क्राइम ब्रांच की सर्विलांस टीम के साथ उसे पकड़े के लिए एक टीम का गठन किया गया है। पुलिस को उसकी अंतिम कॉल की लोकेशन मिल गई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

छात्रा ने दो दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम एकाउंट में शिक्षक सुनील दुआ की काली करतूतों का खुलासा किया था। छात्रा ने आरोपी टीचर की फोटो भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी थी। इसके बाद छात्रा के मां और पिता को इस बात की जानकारी हुई। रविवार रात छात्रा अपने मां पिता के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंचीं और आरोपी शिक्षक सुनील दुआ के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया ने बताया कि सोमवार को सुनील के घर जार्जटाउन में दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिला। उसकी तलाश में क्राइम ब्रांच की सर्विलांस टीम के साथ एक और टीम लगाई गई है। उसके कॉल डीटेल्स निकाले गए हैं। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें