फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेली में दो मकानों से लाखो की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी की शादी के गहने समेत लाखों का सामान उड़ाया
विज्ञापन


करेली के ऐनुद्दीनपुर की घटना, पुलिस को दी तहरीर

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। करेली के ऐनुद्दीनपुर में रविवार रात चोरों ने महिला के मकान से नगदी समेत चार लाख का माल पार कर दिया। सुबह पहुंचने पर ताला टूटा देख घरवालों के होश उड़ गए। भीतर जाने पर सारा सामान बिखरा मिला और नगदी भी गायब मिली। भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचना दी है।
शमीम बानो पत्नी स्व. मो. साबिर करेली के एनुद्दीनपुर में बेटी खुशबू के साथ रहती हैं। उनके दोनों बेटे शाकिर और जाबिर सऊदी में रहते हैं। घर से कुछ दूरी पर ही बड़ी बेटी रहनुमा अपने परिवार के साथ रहती है। शमीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि शनिवार शाम वह अपने भाई की बरसी में शामिल होने उसके घर गई थीं। वहां से लौटने पर दोनों रहनुमा के घर चली गईं। देर होने के कारण वह वहीं सो गई। सुबह खुशबू घर पहुंची तो बाहर लगा ताला टूटा देखा। घबराकर वह कमरे में भीतर गई तो सारा सामान बिखरा देखकर उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। थोड़ी ही देर में शमीम और परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। भुक्तभोगी का कहना है कि चोर 60 हजार नगदी के अलावा दो सोने की अंगूठी, झुमका, चेन, कड़ा, कीमती कपड़े और तीन लैपटॉप सहित अन्य सामान उड़ा ले गए। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


अब कैसे पीले होंगे बेटी के हाथ
शमीम ने बताया कि ईद के बाद बेटी खुशबू का निकाह होना था। इसके लिए वह अभी से तैयारी में जुटी थीं। हालांकि चोरों ने घर के सामान के साथ बेटी की शादी के लिए रखा सामान भी नहीं छोड़ा। ऐसे में अब उन्हें चिंता सता रही है कि आखिर बेटी के हाथ कैसे पीले होंगे?
विज्ञापन


10 हजार नगदी समेत अन्य सामान चोरी
उधर चोरों ने रविवार रात ही मोहल्ले में ही रहने वाले मो. इस्माइल के घर से 10 हजार नगद समेत अन्य सामान उड़ा दिए। इस्माइल की पत्नी कौसीन की तबियत खराब थी। ऐसे में वह उसे लेकर हिम्मतगंज स्थित मजार पर गया था। आने पर पता चला कि चोरों ने 10 हजार नगद समेत अन्य सामान उड़ा दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें