पति की जगह बगल में सो गया पड़ोसी, एफआईआर
रात में छत पर पति पहुंचा तो मचा हंगामा
इलाहाबाद। धूमनगंज थाना क्षेत्र के उमरपुर नीवा गांव में 16 जून की रात छत पर सो रही महिला के बगल में पड़ोसी युवक सो गया। देर रात महिला का पति पहुंचा तो हंगामा खड़ा हो गया। पड़ोसी वहां से भाग निकला। उसके खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
उमरपुर नीवा की रहने वाली एक महिला की शादी कौशांबी में हुई है। कुछ दिन पहले अपने मायके आई थी। साथ उसका पति भी आया था। 16 जून की रात महिला मायके में छत पर सो रही थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला शक्ति कुमार महिला के बगल में आकर सो गया। देर रात कहीं से उसका पति आ गया। दूसरे युवक को पत्नी के साथ सोया देखकर भड़क गया। शोरगुल सुनकर पत्नी उठी तो बगल में पड़ोसी को सोते देखकर वह भी चीखने लगी। वहां लोग जुटने लगे तो पड़ोसी युवक शक्ति भाग निकला। 17 जून को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इंस्पेक्टर धूमनगंज ने बताया कि इस मामले में छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया। पड़ोसी युवक की तलाश की जा रही है।