फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की डूबने से मॉत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों संग नहा रहे किशोर की डूबने से मौत
विज्ञापन

सरस्वती घाट पर सुबह हुआ हादसा, सुबह की सैर को निकला था किशोर

प्रयागराज। दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहा रहे एक किशोर की गहरे पानी में चले जाने से डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। तब तक परिजन भी रोते बिलखते वहां पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे चीरघर भिजवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मुठ्ठीगंज स्थित काली बाड़ी निवासी राकेश शर्मा अप्पे चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनका पुत्र राघव 15 वर्ष गुरूवार सुबह पड़ोस में रहने वाले विभव जायसवाल एवं संस्कार वर्मा के साथ सैर करने निकला था। घूमते हुए तीनों ने अचानक यमुना में नहाने की योजना बना ली। थोड़ी देर में सभी सरस्वती घाट पहुंच गए। तीनों नदी में नहा रहे थे तभी राघव का पैर गहरे गढ्ढे में फंस गया और वह डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके दोनों दोस्त घबड़ा गए और चीखने लगे। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए। उन लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक राघव यमुना के गहरे पानी में समा गया। वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना कीडगंज पुलिस को दी। थोड़ी देर में पुलिस भी वहां पहुंच गई। तुरंत वहां गोताखोर बुलाए गए। गोताखोरों के तलाश करने पर थोड़ी दूर में ही राघव की लाश मिल गई। लाश मिलने पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित किया। सूचना पहुंचते ही राघव के घर में कोहराम मच गया। मां-बाप का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। सभी आनन-फानन में सरस्वती घाट पहुंच गए। उधर, उसके साथ नहा रहे दोनों दोस्त भी घबड़ाकर वहां से भाग गए। पुलिस के मुताबिक परिजनों की ओर से कोई तहरीर अभी तक नहीं आई है।
विज्ञापन








विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें