कुंभ की भीड़ के बीच पकड़ी गई आरक्षित टिकट की दलाली
0 मीरापुर में पर्सनल आईडी से बनाकर बेचे जा रहे थे आरक्षित टिकट
0 19 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत के बनाए जा चुके हैं अब तक टिकट
नोट...फोटो है
प्रयागराज। कुंभ मेले की भीड़ के बीच आरक्षित रेल टिकटों के दलाल भी सक्रिय हो गए हैं। जो पर्सनल आर्डडी पर टिकट बुक कर यात्रियों को मुंहमांगे दाम पर बेच रहे हैं। ऐसा ही एक दलाल आरपीएफ सीआईबी टीम के हत्थे चढ़ा। जांच की गई तो मालूम पड़ा कि वह अब तक अपने पर्सनल आईडी से 19 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत के 1032 टिकट बुक करवा चुका है। उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मीरापुर में डीएवी कालेज के पास एक स्टेशनरी की दुकान पर पर्सनल आईडी से टिकट बुक कराने का काम पिछले काफी दिनों से चल रहा है। इसकी तफ्तीश के लिए आरपीएफ सीआईबी के एसआई अमित द्विवेदी ने आठ जनवरी को संबंधित स्टेशनरी की दुकान से पहलेे अपना एक तत्काल का टिकट बनवाया। टिकट बनने के बाद इसकी सूचना सीआईबी हेडर्क्वाटर के निरीक्षक एसएन पाटीदार को दी गई। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय से एसआई राम सरोज, विजय, अविनाश शंकर, सोमनाथ सिंह आदि ने संबंधित स्टेशनरी की दुकान पर छापामारी की। जांच के दौरान पर्सनल आईडी पर बुक किए गए 14 टिकट एवं 39 पुराने टिकट बरामद किए गए। इसका मूल्य 74870 रुपये रहा। इस दौरान 9340 रुपये नगद, एक लैपटॉप, प्रिंटर डॉगल, दो डायरी जब्त की गई। एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल के मुताबिक रवि मेहरोत्रा नाम के इस व्यक्ति ने अब तक 1032 टिकट बुक किए हैं। इसकी कुल कीमत 19.89 लाख रुपये रही।