फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी पर बुरी नीयत रखता था आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती पर बुरी निगाह रखता था आरोपी, विरोध पर मारा
विज्ञापन

पूछताछ में हुआ खुलासा, रात में घर वालों के सामने ही लड़की को खींचने लगा था
मऊआइमा (इलाहाबाद)। मऊआइमा थाना क्षेत्र के नई बस्ती ठेंगई का पुरा गांव में बुधवार की रात दलित युवती की हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। पता चला है कि आरोपी युवती पर बुरी निगाह रखता था। घटना वाली रात वह घर वालों के सामने ही उसे खींचने लगा था। लड़की ने विरोध किया तो उसने धारदार हथियार से उसे मार डाला।
विज्ञापन

नई बस्ती ठेंगई का पुरा मजरा परमानंदपुर गांव गांव निवासी राजमणि और श्यामवति की बेटी रिंकी (19) बुधवार की रात हत्या कर दी गई थी। मां ने पड़ोस के जयनाथ यादव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि पानी भरने के विवाद में रिंकी को जयनाथ ने मार दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि जयनाथ पहले भी हत्या कर चुका है। वह गांव में दबंगई से रहता है। रिंकी पर उसकी काफी समय से बुरी निगाह थी। घटना वाली रात वह बरामदे में सो रही रिंकी को खींचने लगा तो वह जाग गई। वह चीखने लगी। उसकी मां और छोटे भाई बहन भी जाग गए लेकिन जयनाथ नहीं माना। रिंकी ने उसका विरोध किया। दोनों में हाथापाई हुई। इसी दौरान जयनाथ ने धारदार हथियार से उस पर कई वार कर दिए। रिंकी की उंगली कट गई। इसी बीच गर्दन पर वार से वह गिरी तो उठ नहीं सकी। घटना के बाद जयनाथ धमकी देते हुए भाग निकला। एसपी गंगापार सुनील सिंह ने बताया कि गिरफ्तार जयनाथ पहले भी हत्या कर चुका है। गांव में उसकी आम शोहरत अच्छी नहीं है। उससे पूछताछ में काफी जानकारी मिल गई है। जल्द ही उसे जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें