फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इंजेक्शन से प्रसूता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। झोलाछाप के इंजेक्शन से एक प्रसूता की मौत हो गई। परिवार वालों का ये भी आरोप है कि गलत इलाज के कारण नवजात की गर्भ में ही मौत हो गई। घटना के तीन दिन बाद महिला के भाई की तहरीर पर शाही थाने में महिला झोलाछाप समेत उसके भाई और बेटे पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर के प्रदीप मौर्य 16 मई की सुबह 10 बजे गर्भवती बहन मंजू को शेरगढ़ रोड के खजुरिया मोड़ पर महिला झोलाछाप नीता के क्लीनिक पर लेकर पहुंचे थे। नीता का भाई विशेष और बेटा अभिषेक उन्हें बातों में उलझाए रहे, जबकि नीता प्रसव पीड़ा से छटपटा रही मंजू को अंदर ले गई और सुरक्षित प्रसव की गारंटी लेते हुए इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद दर्द लगातार बढ़ता गया। परिवारवालों ने मंजू को बरेली ले जाने की बात कही तो झोलाछाप, उसका भाई और बेटा बहलाकर उन्हें शाम तक रोके रहे। रात 8 बजे मंजू ने मृत बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के दौरान अधिक रक्तस्राव होने पर मंजू की हालत बिगड़ गई तो झोलाछाप ने उसे बरेली ले जाने को कह दिया। इससे पहले की परिजन मंजू को बरेली ले जा पाते उसने झोलाछाप के क्लीनिक में ही दम तोड़ दिया। दो दिन तक उनके बीच समझौते की कोशिश चलती रही, लेकिन बात न बनने पर शनिवार को मंजू के भाई प्रदीप की ओर से शाही थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने झोलाछाप महिला समेत उसके भाई और बेटे पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी झोलाछाप दुकान बंद कर फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें