फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि हॉस्टल में इनामी छात्र नेता सुमित शुक्ला की गोली मारकर हत्या, तीन नामजद

Thu, 01 Nov 2018 02:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसीबी हॉस्टल में बुधवार देर रात इनामी छात्र नेता अच्युतानंद उर्फ सुमित शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उस पर पिछले महीने ही 25 हजार का इनाम छात्रसंघ चुनाव के दौरान घोषित किया गया था। गोली किसने मारी और क्यों मारी फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन




घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। आनन फानन में उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अच्युतानंद उर्फ सुमित शुक्ला इलाहाबाद विश्वविद्यालय का छात्र नेता था। उसके ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस पर फायरिंग करने के आरोप में भी उसके खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई थी।

पिछले महीने छात्र संघ चुनाव के दौरान पुलिस ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के जिन चार छात्र नेताओं पर इनाम घोषित किया गया था, उसमें सुमित का भी नाम शामिल था। पुलिस का दावा था कि उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था।

बुधवार देर रात विश्वविद्यालय के पीसीबी हॉस्टल में सुमित शुक्ला को गोली मार दी गई। गोली चलने की आवाज से हॉस्टल में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में छात्र अपने कमरों से बाहर आ गए। गोली किसने और क्यों मारी फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। छात्रनेता को गोली मारे जाने की सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।

सुमित को पहले पन्ना लाल रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर घटना की जानकारी पर सैकड़ों छात्र एसआरएन अस्पताल परिसर में जमा हो गए। ऐहतियातन आसपास के कई थानों की फोर्स मौके पर बुला ली गई है। एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव समेत कई अफसर यहां मौजूद हैं। सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्रा ने बताया कि गोली किसने और क्यों मारी इसका कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। मामले जांच पड़ताल की जा रही है।

हॉस्टल में चल रही थी पार्टी इसी दौरान हुआ हमला
सूत्रों की माने तो अच्युतानंद उर्फ सुमित शुक्ला पर हमला तब हुआ जब वह हॉस्टल में चल रही एक पार्टी में शरीक होने पहुंचा था। सूत्रों का कहना है कि हॉस्टल में ही रहने वाले एक छात्र नेता का बुधवार को जन्मदिन था। जिस के उपलक्ष में रात में पार्टी आयोजित की गई थी इसमें शामिल कई लोग शराब के नशे में धुत थे।

यह भी बताया जा रहा है कि यहां ईवीवी से संबद्ध एक डिग्री कॉलेज का छात्रसंघ पदाधिकारी भी पहुंचा था बताया जा रहा है कि उसने पहले सुमित के पैर छुए और इसके बाद उसके पीछे जाकर गोली मार दी उसने ऐसा क्यों किया इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें