पहचान छिपाकर की दोस्ती, वाट्सएप पर किया बदनाम
छात्रा ने दर्ज कराया मुकदमा
इलाहाबाद। सिविल लाइंस के रहने वाले एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर फेसबुक पर एक छात्रा से दोस्ती कर ली। बाद में जब मामला खुला तो उसने छात्रा को बदनाम करने के लिए फेसबुक और वाट्सएप तमाम अश्लील पोस्ट डाल दिए। छात्रा ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
मम्फोर्डगंज की रहने वाली राधिका (परिवर्तित नाम) एक कालेज की छात्रा है। कुछ महीने पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती सिद्धार्थ उर्फ सोनू से हुई। कुछ समय बाद राधिका को पता चला कि सिद्धार्थ ने अपनी पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की है। उसका असली नाम कुछ और है। इसके बाद उसने सिद्धार्थ से दोस्ती तोड़ दी। सिद्धार्थ उसे सोशल मीडिया पर बदनाम करने लगा। उसके नाम से फेसबुक पर तमाम पोस्ट डाल दी। अश्लील तस्वीरें भी अपलोड कर दी। वाट्सएप पर भी वह उसे अश्लील मैसेज भेजने लगा। राधिका ने सिविल लाइंस में रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सुनील दुबे ने बताया कि राधिका की तहरीर पर क्लाइव रोड के रहने वाले मसूद अहमद के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।