फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छात्रसंघ अध्यक्ष समेत 17 लोगों पर मुकदमा

Tue, 09 Oct 2018 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव परिणाम के बाद शुरू हुआ विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। सोमवार को हॉस्टल में रहने वाले छात्र ने वर्तमान, पूर्व अध्यक्ष समेत 17 लोगों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसका आरोप है कि आरोपियों ने न सिर्फ उससे व हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों से मारपीट, गालीगलौच की। साथ ही कमरे में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


पांच अक्तूबर को देर रात छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषणा के बाद हॉलैंड हाल हॉस्टल में जमकर बवाल हुआ था। यहां तोड़फोड़ के साथ ही आठ कमरों में आग लगा दी गई थी। साथ ही कई बाइकें भी जला दी गई थीं। मामले में नवनिर्वाचित अध्यक्ष उदय की तहरीर पर अध्यक्ष प्रत्याशी रहे अतेंद्र सिंह समेत 20 लोगों को नामजद किया गया था जिनमें से चार लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भी भेज दिया था। सोमवार को हॉस्टल में रहने वाले बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र रत्नेश राय ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष उदयप्रकाश, पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव समेत 17 लोगों को नामजद करते हुए कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

उसका आरोप है कि पांच अक्तूबर को हुए बवाल के बाद आरोपियोें ने उससे व हॉस्टल में ही रहने वाले अभिनव मिश्रा, प्रसून सिंह व विजय सिंह से मारपीट, गालीगलौच की। साथ ही कमरे में तोड़फोड़ कर सामान बाहर फेंक दिया। यही नहीं पुलिस के सामने ही सात सितंबर की शाम उसे व अभिनव को हॉस्टल के भीतर उपद्रवियों ने पीटा। रत्नेश की शिकातय पर एसएसपी ने आदेशित किया और तब जाकर कर्नलगंज थाने में उदय, अवनीश के साथ ही अजीत यादव, सुभाष, श्रीकांत, चंदन, सौरभ शर्मा, रोहित, अनिकेत, अरविंद, रवि, सतीश, श्याम, विकास, विनोद, शिवबली, संदीप व अन्य कई अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई। इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन



उधर बवाल मामले में नामजद अध्यक्ष प्रत्याशी अतेंद्र सिंह ने भी शनिवार को एसएसपी से शिकायत की। आरोप लगाया कि छात्रसंघ चुनाव में उसका समर्थन करने वाले हॅालैंड हॉल हॉस्टल के अंत:वासियों के कमरों को निशाना बनाया जा रहा है। साथ ही उन्हें छात्रावास छोड़कर जाने की धमकी दी जा रही है। एसएसपी ने सीओ कर्नलगंज को मामले की जांच का निर्देश दिया है।

उधर, सोमवार शाम एक बार फिर हॉलैंड हाल हॉस्टल गेट पर मारपीट हुई। इसमें अनुज नाम के छात्र की ओर से चार लोगों को नामजद कराया गया है। अनुज ने पुलिस का बताया कि वह डेलीगेसी में रहता है। आज सुबह चाय पीने बाहर खड़ा था तभी हॉस्टल के अंदर से करीब 10-15 लड़के बाहर आए और उसे घेरकर पीटना शुरु कर दिया। अनुज का आरोप है एक आरोपी ने पिस्टल निकालकर उसे जान से मार देने की धमकी दी। आरोपी उसके एक प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने से नाराज थे। मारपीट के बाद सभी उसको धमकाते हुए वहां से भाग गए। भुक्तभोगी की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने शुभम यादव, सतीश यादव, राकेश यादव, रवि यादव, रंजन यादव के अलावा 10-15 अज्ञात लड़कों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर कर्नलगंज के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें