फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय सीमा से बाहर किया जा रहा इमारती पथ्थर का खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
तय सीमा से बाहर किया जा रहा इमारती पत्थर का खनन
विज्ञापन

ललितपुर। जिले में तय लीज सीमा से बाहर अवैध तरीके पत्थर का खनन किया जा रहा है। इससे खनन के राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। लेकिन अधिकारी इस ओर अंजान बने हुए है। इन माफिया के खिलाफ शिकायती पत्र देने बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है। थाना पाली के अंतर्गत ग्राम बंट में बड़े पैमाने पर इमारती पत्थर का अवैध खनन किया जा रहा है। अवैध खनन के आरोप को लेकर रमेश पुत्र लंपू ने डीएम मानवेंद्र सिंह को प्रार्थनापत्र सौंपकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वैध पट्टों की आड़ में अन्य स्थानों पर भी खनन किया जा रहा है। पट्टा तो केवल दो एकड़ का है। लेकिन खदान दस एकड़ में चलाई जा रही है। इतना ही नही रात के अंधेर में दूसरे स्थानों से खनन किया जा रहा है। इसे रात के समय ही ट्रकों में भर दिया जा रहा है। जिसके बाद वह पत्थर वैध हो जाता है। जिससे जहां खनिज के राजस्व को क्षति पहुंच रही है तो वहीं प्राकृतिक संपदा को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जिसकी शिकायत पीड़ित कई बार की, लेकिन जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा अनदेखी की जा रही है। जिसका फायदा माफिया उठा रहे हैं। पीड़ित ने मामले की जांच कर रुकवाए जाने व दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें