फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, शिक्षक पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, शिक्षक पर केस
विज्ञापन

0 पांच साल से यौन शोषण, जबरन गर्भपात कराने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। शादी के नाम पर छात्रा से पांच साल तक दुष्कर्म किया गया। इस दौरान उसका दो बार जबरन गर्भपात भी कराया गया। आरोपी शिक्षक के शादी रचाने की जानकारी पर छात्रा उसके घर पहुंची तो मारपीट करते हुए उसे धमकाया गया। कर्नलगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोरांव निवासी छात्रा 2014 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए कर रही थी। इसी दौरान रांग नंबर के जरिए उसकी जान-पहचान मऊ निवासी अंकित सिंह से हुई। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी और फिर आरोपी ने शादी का झांसा देकर 2015 में पहली बार उससे प्रयाग स्टेशन के पास स्थित होटल में दुष्कर्म किया। इसके बाद भी कई बार संबंध बनाए और दो बार गर्भपात भी करवाया। सितंबर 2018 में आरोपी शिक्षक नौकरी पा गया। मई 2019 में पता चला कि उसकी शादी होने वाली है। दबाव बनाने पर 21 मई को आरोपी व उसका जीजा शादी की बात कहकर उसे पहले वाराणसी व फिर आजमगढ़ ले गए, लेकिन वहां बहाने से उसे छोड़कर भाग निकले। वह किसी तरह उसके मऊ स्थित घर गई तो वहां मारपीट कर धमकाते हुए उसे भगा दिया गया। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें