फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में भिड़े कर्मचारी,मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम में भिड़े कर्मचारी, मारपीट
विज्ञापन

0 घंटों चली सुलह की कोशिशें हुईं नाकाम
0 मुट्ठीगंज में शराब की दुकान हटाने का मामला
प्रयागराज। मुट्ठीगंज में बुधवार को नगर आयुक्त के आदेश से शराब की दुकान हटाए जाने का असर बृहस्पतिवार को नगर निगम में दिखा। अतिक्रमण निरीक्षक और लेखा विभाग के एक लिपिक में तीखी झड़प हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों के बीच मारपीट भी हुई। अन्य कर्मचारियों ने बीचबचाव कर किसी तरह स्थिति संभाली।
नगर आयुक्त डॉ. उज्ज्वल कुमार ने प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर मुट्ठीगंज में अतिक्रमण की जद में आने वाली शराब की एक दुकान पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इस कार्य के लिए मौके पर अतिक्रमण निरीक्षक मनोज कुमार को प्रवर्तन दल के कर्मचारियों के साथ भेजा गया था। ध्वस्तीकरण के बाद प्रभावित लोगों ने नगर निगम में संपर्क किया तो कुछ परिचित कर्मचारी भी उनके साथ हो गए। इनमें एक लेखा लिपिक गौरव जायसवाल भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर में लेखा विभाग पहुंचे अतिक्रमण निरीक्षक मनोज कुमार से गौरव उलझ गया। मनोज ने अफसरों के निर्देश पर कार्रवाई करने की बात कही तो आरोपी भड़क गया। आरोप है कि दोनों के बीच मारपीट भी हुई। जिसमें मनोज भारी पड़ा। मारपीट होते देख सीएफओ समेत अन्य अफसरों और कर्मचारियों ने बीचबचाव कर दोनों को अलग किया। मामले की गूंज पूरे दिन निगम में रही। प्रभावित पक्ष के लोग महापौर से भी मिले। दोनों पक्षों में सुलह की कोशिशें नाकाम रहीं। देर रात तक किसी ने रिपोर्ट नहीं लिखाई। वहीं नगर आयुक्त समेत अन्य अफसरों ने मारपीट की घटना से अनभिज्ञता जताई है। बताते हैं मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें