फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई व्यापारी की बाइक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाइवे पर रिश्तेदारी में दावत खाने जा रहे व्यापारी की बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसके सिर में चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला अहमद नगर निवासी गुलशेर खान (50) बाइक से करीब ढाई बजे रिश्तेदारी में दावत खाने मोहम्मद गंज जा रहे थे। जैसे ही वह धनेटा से आगे नल नगरिया पहुंचे कि अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हेलमेट न पहने होने के कारण सिर डिवाइडर में लगने से फट गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उनको बरेली के एक निजी अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। परिजन बगैर पोस्टमार्टम के शव घर ले गए। वह अपने पीछे दो लड़के पत्नी छोड़ गए है। वह शिवली के तेल खरीदने बेचने का काम करते थे।

फतेहगंज पश्चिमी। गांव मीरापुर में सोमवार को अपनी पत्नी और बच्चों से अलग रहने के कारण संजीव (32) ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। मंगलवार को मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें