फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच महीने पकड़ा गया छात्र को गोली मारने का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच महीने बाद पकड़ा जा सका छात्र का हमलावर
विज्ञापन

दुकानदार पर किया था फायर, छात्र को लगी थी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। जार्जटाउन के अल्लापुर में फायरिंग कर छात्र को घायल करने के मामले का मुख्य आरोपी पांच महीने बाद पकड़ा जा सका। पुलिस ने उसे कमला नेहरू अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया। अब इस मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

अल्लापुर के पूरा दलेल में पिछले साल 23 दिसंबर को हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने गल्ला दुकानदार नंदलाल व उसके नौकर के साथ मारपीट करते हुए फायरिंग की थी। इसी दौरान वहां किसी काम से पहुंचे आईटीआई के छात्र सूरज सिंह निवासी अल्लापुर गोली लगने से घायल हो गया था। गनीमत रही कि गोली उसके सिर को छूते हुए निकल गई थी। मामले में पिता की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में फुटेज के जरिए बदमाशों को चिह्नित किया गया। पुलिस ने बताया कि घटना में उज्जवल तिवारी निवासी नवाबगंज, धीरू उर्फ धरम निवासी सुल्तानपुर व शुभम मालवीय निवासी भदोही शामिल थे। तीनों इविवि के छात्र थे और अल्लापुर में किराये के मकान में रहते थे। जार्जटाउन पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी रही लेकिन, उसे कोई सुराग नहीं मिल सका। शुक्रवार को क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी उज्जवल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अन्य दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें