फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूंसी के व्यापारी से नैनी जेल के भीतर से मांगी गई दस लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी से जेल में बंद हत्यारोपी ने मांगी दस लाख की रंगदारी
विज्ञापन

शेरडीह निवासी संतोष यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
झूंसी (प्रयागराज)। झूंसी के एक व्यापारी से नैनी जेल में बंद हत्यारोपी ने दस लाख रुपये रंगदारी मांगी है। व्यापारी को मोबाइल फोन पर धमकी भरा मैसेज भी भेजा गया। पैसे न देने पर व्यापारी को जान से मार डालने की धमकी दी गई। सहमे व्यापारी ने शेरडीह निवासी संतोष यादव के खिलाफ झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
नगर पंचायत, झूंसी निवासी रतन कुमार अग्रवाल पुत्र लालजी अग्रवाल इलाके के जाने-माने कारोबारी हैं। रतन ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर पिछले कई दिनों से धमकी भरे कॉल आ रहे थे। फोन करने वाला खुद को संतोष यादव पुत्र बाबा प्रधान उर्फ चंद्रभान यादव निवासी शेरडीह ग्रामसभा बता रहा था। उसने रतन से बतौर रंगदारी दस लाख रुपये मांगते हुए धमकाना शुरू कर दिया। भुक्तभोगी के मुताबिक पैसे न देने पर जान से मार डालने की धमकी दी गई। 24 मई की रात पौने ग्यारह बजे से आधे घंटे के भीतर कुल आठ बार कॉल की गई। इससे पहले भी वह नंबर बदल-बदलकर रंगदारी की मांग कर रहा था। परेशान होकर जब रतन ने फोन उठाना बंद कर दिया तब उसने धमकी भरा मैसेज भेजने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवसायी के मुताबिक मैसेज में धमकी भरी भाषा में लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पूरे परिवार को भी मार डालने की धमकी दी गई। इससे व्यापारी परिवार दहशत में आ गया। साहस करके व्यवसायी रतन अग्रवाल ने पुलिस को इस बारे में बताया। भुक्तभोगी व्यापारी की तहरीर पर झूंसी पुलिस ने रविवार शाम संतोष यादव निवासी शेरडीह के खिलाफ रंगदारी मांगने एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर दिवाकर सिंह के मुताबिक आरोपी हत्या के मामले में पहले ही जेल में बंद है। व्यापारी से फोन पर रंगदारी मांगने की बात सामने आई है। केस दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें