फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे के रिश्तेदार से तमंचा सटाकर 20 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
दूल्हे के रिश्तेदार को तमंचा सटाकर 20 हजार की लूट
विज्ञापन


दारागंज में कच्ची सड़क पर तीन बदमाशों ने की वारदात
भांजे की शादी में शामिल होने के लिए गया था भुक्तभोगी

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। दारागंज में कच्ची सड़क पर आधी रात शादी में शामिल होने गए दूल्हे के रिश्तेदार से 20 हजार रुपये लूट लिए गए। वह जनवासे की तरफ गए थे तभी तीन बदमाशों ने तमंचा सटाकर उनसे नगदी छीन ली। पीड़ित का कहना है कि उसने दारागंज थाने में तहरीर दी है लेकिन पुलिस इससे इंकार करती रही।
विज्ञापन

मधवापुर निवासी आशीष गुप्ता प्राइवेट काम करते हैं। 25 अप्रैल को उनकी शादी थी। शादी समारोह दारागंज के कच्ची सड़क स्थित एक पार्क से आयोजित था। इसमें शामिल होने के लिए लाला की सराय, शिवकुटी निवासी उनके मामा रामप्रसाद गुप्ता भी गए थे। दूल्हे के भाई अविनाश ने बताया कि रात एक बजे के करीब विवाह की रस्में चल रही थीं। इस दौरान उनके मामा विवाहस्थल से कुछ मेहमानों को लेकर जनवासे तक पहुंचाने गए। मेहमानों को छोड़कर वह वापस लौट रहे थे कि तभी तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही एक युवक ने तमंचा निकाल लिया और फिर उनकी जेब में रखे 20 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद धमकाते हुए भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद भुक्तभोगी ने विवाहस्थल पर पहुंचकर घरवालों को जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। सूचना दी गई तेा 100 नंबर पुलिस पहुंची। भुक्तभोगी का कहना है कि उसने परिजनों संग थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की। दारागंज इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि मामला मारपीट का है। थाने में किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें