फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजी ऑफिस में कर्मचारी की मौत पर सवाल, जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
एजी ऑफिस में कर्मचारी की मौत पर उठे सवाल, जांच की मांग
विज्ञापन

0 अरविंद की आत्महत्या की चर्चा, एक अफसर से विवाद की कही जा रही बात
इलाहाबाद। एजी ऑफिस के कर्मचारी अरविंद कुमार की सातवें मंजिल से गिरकर हुई मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। उनके आत्महत्या की बात सामने आ रही है। साथ में इसके कारण को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पारिवारिक कारणों के अलावा ऑफिस में एक वरिष्ठ अफसर से विवाद की बात भी कही जा रही है। एक रिटायर कर्मचारी नेता ने मौत पर संदेश जताते हुए जांच कराने की मांग की है। हालांकि, परिवार वाले तथा साथी कर्मचारी पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

अरविंद की मौत को लेकर एजी ऑफिस परिसर में तरह-तरह की चर्चा रही। कर्मचारियों का मानना है कि अरविंद ने आत्महत्या ही की है। चर्चा रही कि आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कारण होता तो वह ऑफिस क्यों आते। कहीं और जाते। कर्मचारियों का कहना था कि अरविंद का डिमोशन हो गया था। इसके अलावा एक वरिष्ठ अफसर से विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि वह अफसर पहले दूसरे राज्य में तैनात थे। वहां भी उनके व्यवहार से दुखी होकर एक कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली थी। इसके अलावा वेलफेयर अनुभाग की ओर से थाने में दी गई तहरीर पर भी कर्मचारियों को आपत्ति है। कांफेड्रेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट इंप्लाइज एंड वर्कर्स के राष्ट्रीय महासचिव तथा आल इंडिया ऑडिट एंड एकाउंट एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष पांडेय ने अरविंद की मौत पर संदेश जताते हुए सीएजी तथा न्यायिकक दो स्तर पर जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि परिसर में एक युवा कर्मचारी की संदिग्ध मौत हुई है। इसकी गंभीरता को देखते हुए जांच होनी चाहिए। उन्होंने वेलफेयर अधिकारी की ओर से थाने में दी गई रिपोर्ट पर भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि वेलफेयर अधिकारी ने लिखा है कि ‘प्रतीत होता है कि अरविंद ने संतुलन खो दिया और गिर गए।’ यह लाइन हाथ लिखकर से जोड़ी गई है। यह आपत्तिजनक है।अरविंद सातवें मंजिल से गिरा। जबकि, वेलफेयर अधिकारी दूसरे तल पर बैठते हैं। फिर उन्होंने कैसे इस तरह का अनुमान लगा लिया। पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने भी अरविंद की मौत पर संदेह जताते हुए जांच की मांग की है। उनका कहना है कि मौत की परिस्थिति को देखते हुए कई तरह की आशंकाओं ने जन्म ले लिया है। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें