फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने किया बहन पर तलवार से प्राणघातक हमला कर दिया हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से भाग रही बहन पर तलवार से हमला
विज्ञापन

0 हाथ की उंगलियां कटी, गर्दन पर भी जख्मी, अस्पताल में भर्ती
0 आरोपी युवक भी गिरफ्तार, तलवार जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
सोरांव (इलाहाबाद)। थाना क्षेत्र के पुरखीपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह घर से भागने पर आमादा छात्रा ने पिता और भाई से झगड़ा कर लिया। गुस्साए भाई ने उसे रोका और नहीं मानी तो तलवार से हमला कर दिया। घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर तलवार जब्त की है।
विज्ञापन

पुरखीपुर गांव में रहने वाले रघुनाथ खेती के सहारे परिवार का गुजारा करते हैं। उसकी तीन बेटियां और चार बेटे हैं। दो बेटियों का विवाह हो चुका है। सबसे छोटी बेटी 16 साल की अंतिमा ने इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। वह गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे कपड़े समेत कुछ सामान बैग में लेकर निकल पड़ी। बूढे़ पिता रघुनाथ ने उसे रोकने का प्रयास किया मगर वह नहीं मानी और पिता से भी कहासुनी करने लगी। अंतिमा के भाई ज्ञान बहादुर को पता चला तो उसने भी रोकने का प्रयास किया लेकिन वह उससे भी उलझ गई। इतने में ज्ञानबहादुर ने तलवार उठाकर अंतिमा पर हमला कर दिया। उसके हाथ की सभी उंगलियां कट गईं। गर्दन पर भी गहरा घाव हो गया। वह घायल होकर गिरी और तड़पने लगी। हल्ला मचा तो भीड़ जुट गई। खबर पाकर पुलिस पहुंची और आरोपी ज्ञानबहादुर को गिरफ्तार कर तलवार जब्त कर ली। पुलिस ने घायल अंतिमा को सोरांव सीएचसी पहुंचाया तो उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। आरोपी युवक के खिलाफ पिता ने थाने में तहरीर दी है। हालांकि छात्रा के घर से भागने की कोशिश के बारे में परिवार के लोगों ने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन

000000000
फोटो परिच्य-01-गिरफ्तार आरोपी ज्ञानबहादुर
02- हमले में प्रयुक्त तलवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें