फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुडेरा में युवक को ट्रक ने रौदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरा मंडी के सामने ट्रक ने ली युवक की जान
विज्ञापन

0 चरवा से निजी हॉस्पिटल में भर्ती चाची का इलाज कराने आया था
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। मुंडेरा मंडी के सामने मंगलवार सुबह बाइक सवार ननका लाल (18) मंडी से निकले ट्क ने पीछे से रौंद दिया। उसे कुचलने के बाद ट्रक तेज रफ्तार में बमरौली की तरफ भाग गया। युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को चीरघर भेजा। उसके परिवार के लोग भी आ गए। ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

चरवा में बलीपुर गांव निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद का पुत्र ननका मंगलवार सुबह मुंडेरा के निजी अस्पताल में भर्ती अपनी चाची को देखने तथा चाचा को एटीएम कार्ड देेने आया था। करीब सवा नौ बजे कार्ड देने के बाद वह हॉस्पिटल से बाइक पर घर के लिए रवाना हुआ। वह जीटी रोड पर मुंडेरा मंडी के गेट नंबर दो के सामने पहुंचा तभी गेट से बाहर आए ट्रक ने उसे पीछे से चपेट में ले लिया। ट्रक के पहिए के नीचे आने से ननका की वहीं मौत हो गई। मगर ट्रक उसे रौंदते हुए बमरौली की तरफ भाग गया। खबर पाकर ट्रांसपोर्ट नगर चौक की पुलिस पहुंची और ननका शव उठाकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। तब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। कुछ देर ननका के चाचा उधर आए तो बाइक देखकर सन्न रह गए। बताया कि बाइक उनके भतीजे ननका की है। इसके बाद गांव से भी परिवार के लोग आ गए। चौकी प्रभारी टीपी नगर वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से ट्रक का नंबर हासिल कर उसे तथा ड्राइवर को पकड़ने की कोशि की जा रही है। ट्रक सब्जी मंडी में माल उतारने के बाद कौशाम्बी की तरफ गया था। शहरी क्षेत्र से बाहर होने की वजह से भी यह नो इंट्री की बाध्यता में नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें