फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में दो माह के लिए धारा 144 लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। हिम-आंचल टैक्सी यूनियन मनाली द्वारा नेशनल हाईवे को जाम करने पर रविवार को कई सैलानियों समेत स्थानीय लोगों के वाहन जाम में फंसे रहे। इससे शांति और कानून व्यवस्था की समस्या खड़ी हो गई। लिहाजा प्रशासन ने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने को मनाली में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है। इस दौरान अब मनाली में कोई भी धरना-प्रदर्शन नहीं कर सकता है।
विज्ञापन

गत रात्रि मनाली में पैदा हुए गंभीर हालात को देखते हुए प्रशासन ने भविष्य में इस तरह की घटना को रोकने के लिए धारा 144 सीआरपीसी लगा दी है। सैलानियों और वाहनों की आवाजाही पर यह धारा लागू नहीं होगी। वहीं शांतिपूर्वक आवाजाही पर भी कोई कार्रवाई नहीं होगी। पर्यटन सीजन के दौरान स्थिति को सामान्य करने के लिए प्रशासन ने आनन-फानन में यह कदम उठाया है। जिससे भविष्य में कोई दिक्कत पेश न आए।
एसडीएम हेमराज बेरवा ने धारा 144 लागू करने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने को प्रशासन गंभीर है। टैक्सी यूनियन की कुछ मांगे मान ली है। जबकि कुछ मांगों पर समझौते के तकनीकी स्तर पर प्रयास जारी है। क्षेत्र में कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आईपीसी और सीआरपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। टैक्सी ऑपरेटरों की मांगे पहले ही मान ली गई थी लेकिन गलतफहमी के चलते यह हालात पैदा हुए हैं। अब स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन


रात दो बजे तक चला टैक्सी चालकों का चक्का जाम
हिम-आंचल टैक्सी यूनियन द्वारा सोमवार शाम छह बजे नेशनल हाइवे पर शुरू किया गया चक्का जाम करीब रात दो बजे तक चलता रहा। जिससे कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। आठ घंटे तक जाम में फंसने से सैलानी बेहाल हो गए। चक्का जाम बहाल होने के बाद भी वाहनों को निकलने में काफी देर लगी। हजारों सैलानियों ने भूखे-प्यासे वाहनों में ही काली रात गुजारने को मजबूर रहे। स्थिति गंभीर होने पर डीएसपी मुख्यालय शिव चौधरी ने मनाली में मोर्चा संभाला और स्थिति सामान्य की। वहीं एसडीएम हेमराज बेरवा ने बताया कि रात दो बजे टैक्सी यूनियन ने चक्का जाम समाप्त कर दिया।

मामला सुलझाने नहीं पहुंचा कोई नेता
प्रशासन की तथाकथित वादाखिलाफी से खफा टैक्सी चालक बुरी तरह से भड़क गए। मौके पर भाजपा विधायक गोविंद ठाकुर तो पहुंचे लेकिन मामले को सुलझाने को न तो कोई स्थानीय नेता हड़ताल स्थल पर पहुंचा और न ही मनाली के नग्गर में रूकी सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी एवं क्षेत्र की पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह पहुंची। जाम में फंसने के चलते कई लोगों के रेलवे टिकट कैंसल हो गए तो कई समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें