फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार से दिनदहाड़े 6.70 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

0000000000000000

ठेकेदार से दिनदहाड़े 6.70 लाख की लूट
जार्जटाउन में वारदात, नगदी भरा झोला लेकर भागे बदमाश
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरें, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। जार्जटाउन के तुलारामबाग में सोमवार को दिनदहाड़े ठेकेदार से 6.70 हजार रुपये लूट लिए गए। घटना तब हुई जब ठेकेदार अपने दो साथियों संग बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पर खड़ा था। तभी दो बाइक पर दो बदमाश आए और उसके हाथ से रुपयों से भरा झोला लेकर भाग निकले। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बांदा के कोहनी का रहने वाला रतिराम ठेकेदार है। वह बांदा से करीब 700-800 मजदूरों को लेकर आया है, जो इन दिनों मेले में ठेके पर सफाई कार्य में लगे हैं। उसने बताया कि मेला प्रशासन की ओर से ठेका लल्लू जी एंड संस को मिला है जिसके लिए कई पेटी कॉन्ट्रैक्टर काम करा रहे हैं। वह भी उन्हीं में से एक है। उसका कहना है कि सफाईकर्मियों को भुगतान करने के लिए अपने सहयोगी बाबूलाल निवासी मुकेरा थाना नरैनी जिला बांदा के खाते से सोमवार दोपहर बाद 6.70 हजार रुपये निकाले। रकम 3.31 बजे एक्सिस बैंक, सिविल लाइंस शाखा से निकाली गई। इस दौरान रतिराम के साथ बाबूलाल के अलावा साथी विजय कुमार निवासी तेंदुआरी, बांदा भी था। रुपये झोले में रखकर तीनों बाइक पर सवार होकर मेला क्षेत्र की ओर जाने के लिए निकले। बाइक में पेट्रोल भराना था, ऐसे में तीनों मधवापुर सब्जी मंडी के पास स्थित पंप पर पहुंच गए। विजय व बाबूलाल बाइक पर ही थे, जबकि रतिराम एक किनारे खड़ा हो गया। इसी दौरान काली रंग की बाइक पर सवार दो बदमाश आए। वह कुछ समझता, इससे पहले ही पीछे बैठे बदमाश ने उसके हाथ से रुपयों भरा झोला छीन लिया और फिर साथी संग भाग निकला। रतिराम ने शोर मचाया तो पेट्रोलपंप पर मौजूद अन्य लोग व उसके साथी दौड़े लेकिन बदमाश कुछ ही देर मेें आंखों से ओझल हो गए। सूचना पर जार्जटाउन थाने की फोर्स के साथ ही क्राइम ब्रांच भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना
दिनदहाड़े हुई घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो र्गई है। इसमें बाइकसवार बदमाश बैग छीनकर भागते दिख रहे हैं। बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट लगाया था जबकि पीछे बैठे बदमाश का चेहरा खुला था। उसने काले रंग की जैकेट पहन रखी थी। घटना के बाद पुलिस ठेकेदार व उसके साथियों को लेकर एक्सिस बैंक की सिविल लाइंस शाखा में भी पहुंची। वहां भी पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन


बैंक से ही तो नहीं लगे थे पीछे?
जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे एक बात तय है कि बदमाश अच्छी तरह जानते थे कि झोले में काफी रकम रखी है। इस बात की भी आशंका है कि बदमाश बैंक से ही ठेकेदार के पीछे लगे हों। इसलिए क्योंकि ठेकेदार व उसके साथियों ने बताया है कि रुपये निकालने के बाद वह सीधे पेट्रोल पंप पर ही रुके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें