फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलपुर में व्यापारी की हत्या कर लाखों की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर में सराफ की
विज्ञापन

हत्या कर आभूषण लूटे
नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
इलाके में तनाव, शव रखकर किया चक्का जाम
फूलपुर (इलाहाबाद)। गंगापार के फूलपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर मार्ग पर शनिवार की सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने सराफ की गोली मारकर हत्या कर दी और नकदी समेत तीन लाख के आभूषण लूट लिए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शाम को शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। अधिकारी उन्हें समझाने में जुटे थे।
फूलपुर कस्बे के अंजही मोहल्ला निवासी विनोद केशरवानी उर्फ बब्लू (36) की मुबारकपुर में आभूषण की दुकान है। शनिवार सुबह वह बाइक से दुकान के लिए निकला। करीब नौ बजे वह जैसे ही कुतुबपुर गांव के सामने सौरहा माइनर के पास पहुंचा। तभी अपाचे बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसकी बाइक ओवरटेक कर रोक ली और चाभी छीनकर लूटपाट करने लगे। विनोद ने विरोध किया तो किया एक बदमाश ने गोली मार दी। गोली लगते ही विनोद जमीन पर गिर गया। बदमाश उसके पास से दस हजार रुपये और डिग्गी में रखे लगभग तीन लाख के आभूषण लूटकर फूलपुर की तरफ भाग निकले। जब तक ग्रामीण और पुलिस वाले वहां पहुंचते, विनोद तड़पता रहा। सीओ अमित श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर अवधेश कुमार के पहुंचने के बाद एंबुलेंस पहुंची। विनोद को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद जब विनोद का शव फूलपुर पहुंचा तो गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फूलपुर-प्रतापपुर मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। मौके पर एडीएम, एसडीएम फूलपुर सत्येंद्र शुक्ला, एसपी गंगापार सुनील सिंह लोगों को समझाते रहे। देर रात शव का अंतिम संस्कार किया गया। उधर बदमाशों की तलाश में कई जगह दबिश दी गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बाइक सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है। कुछ संदिग्ध आचरण वाले लड़कों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। इलाके में पर्याप्त पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात कर दी गई है। सुनील सिंह, एसपी गंगापार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें