फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल भेजा गया 50 हजार का इनामी, पुलिस ने की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल भेजा गया 50 हजार का इनामी, पुलिस ने की पूछताछ
विज्ञापन

प्रयागराज। शमी हत्याकांड में आरोपी 50 हजार के इनामी जाबिर अली निवासी दुबही को बुधवार को जेल भेज दिया गया। एसटीएफ ने जाबिर को मंगलवार को जार्जटाउन से गिरफ्तार किया था। मऊआइमा पुलिस ने जार्जटाउन थाने जाकर जाबिर से हत्याकांड को लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

मऊआइमा के पूर्व ब्लाक प्रमुख मो. शमी की हत्या में वांछित जाबिर अली पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ ने जाबिर को पकड़ लिया। जाबिर ने खुलासा किया कि बचऊ प्रधान के माध्यम से महेंद्र पासी और बलिकरन सरोज ने सुपारी ली थी। हत्या के बाद सभी भाग निकले। जाबिर ने मोबाइल का प्रयोग करना बंद कर दिया था, इसी कारण न तो वह अब तक पकड़ा गया न ही उसके बारे में उसके साथियों को सूचना थी। बुधवार को मऊआइमा पुलिस ने रिमांड बनवाकर पूछताछ की। एसटीएफ ने वह तमंचा बरामद कर लिया जिससे हत्या की गई थी। इसके बाद जाबिर को नैनी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें