फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाफामऊ में मिली थी आखिरी लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कजिया गांव में मिली थी आखिरी लोकेशन
विज्ञापन


घटना के बाद से गायब है मृतक का मोबाइल फोन
तेलियरंगज आजाद मार्केट में मिला था वसीम का स्कूटर

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। शिवकुटी के मेहंदौरी निवासी वसीम के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन नवाबगंज के कजिया गांव में मिली थी। पुलिस को सर्विलांस से यह जानकारी मिली। हालांकि बृहस्पतिवार शाम से ही उसका नंबर बंद है। उधर मोबाइल फोन भी पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
पुलिस सूत्राें की मानें तो 16 मई की रात वसीम करीब साढ़े आठ बजे घर से निकला था। उसने बताया था कि वह तेलियरगंज जा रहा है। कुछ देर में लौट आएगा। इसके बाद से वह वापस नहीं आया। घरवालों ने खोजबीन की तो तेलियरगंज के आजाद मार्केट में उसका स्कूटर लावारिस हाल में पड़ा मिला। उधर पुलिस सूत्रों की मानें तो बृहस्पतिवार शाम वसीम के मोबाइल फोन की लोकेशन नवाबगंज के कजिया गांव में मिली। कुछ देर बाद मोबाइल की लोकेशन फाफामऊ में मिली जो घटनास्थल से करीब 10 किमी दूर है। इसके बाद कुछ देर के लिए लोकेशन कौड़िाहर में भी मिली। लेकिन इसके बाद नंबर बंद हो गया। पुलिस की मानें तो सर्विलांस से जो जानकारी मिली है, उससे यही लगता है कि हत्यारे वसीम को लेकर काफी देर तक इधर-उधर घूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंधे पर भी किया था वार
दोपहर करीब तीन बजे शव का पोस्टमार्टम हुआ। पता चला कि हत्यारों ने धारदार हथियार से वसीम के कंधे पर भी वार किया था। इसके बाद गला काटकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना ने हाईवे पर पुलिस की गश्त के दावों की पोल भी खोल दी है। एनएच टू हाईवे पर अक्सर आपराधिक घटनाएं होती हैं। इसके बावजूद पुलिस इस ओर कोई ध्यान नहीं देती। नतीजतन अपराधी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से निकल भागते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें