फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनाम का झांसा देकर दर्जनों लोगों से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल शॉप में 55 हजार की चोरी, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

सिविल लाइंस पुलिस ने भेजा जेल, नगदी व बीयर की केन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। सिविल लाइंस स्थित मॉडल शॉप से 55 हजार का माल उठा ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और दो दिन के भीतर ही तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज प्रवीण सिंह ने बताया कि शिवकुटी निवासी मैनेजर सुधांशु का आरोप है कि 27 सितंबर की रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने टीन शेड काटकर अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान से 45 हजार की शराब व 10 हजार नगदी उड़ा ले गए। अगले दिन सुबह घटना की जानकारी हुई तो मामले की शिकायत पुलिस से की। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर नजर आए। इनकी तलाश की जा रही थी। मुखबिर के जरिए शुक्रवार को इन्हें संगम पैलेस से पकड़ लिया गया। पूछताछ में तीनों ने खुद को अभिषेक निवासी कोतवाली फरमान व अनस निवासी शाहगंज बताया। इनके पास से 5900 नगद व 24 बीयर की केन बरामद की गई है। गिरफ्तारी में रूपेंद्र सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन



इनाम का झांसा देकर दर्जनों लोगों से ठगी
इलाहाबाद। सिविल लाइंस स्थित एक एनजीओ के संचालकों पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का आरोप लगा है। धूमनगंज निवासी विकास तिवारी का आरोप है कि सिविल लाइंस में एनजीओ का कार्यालय स्थित है। कंपनी में पिछले साल दर्जनों लोगों से 600, 999, 899 व 1500 प्रतिमाह जमा कराया गया। साथ ही यह बताया गया कि सभी को हर महीने कुछ न कुछ इनाम दिया जाएगा और बाद में पूरा दिया जाएगा। आरोप है कि न तो कोई इनाम दिया गया और न ही पैसा वापस किया गया। भुक्तभोगियों की तहरीर पर रोहन सिंह, राहुल सिंह, अतुल यादव, आरती सिंह, स्नेहा सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन



घर में घुसकर मारपीट, मुकदमा
इलाहाबाद। दारागंज के कच्ची सड़क निवासी सुनीता देवी ने घर में घुसकर हमला करने में चार लोगों पर केस लिखाया है। उसका आरोप है कि 25 सितंबर को शाम स्वरूप कुमार, तोषी, राजकमल व सुमन ने घर में घुसकर उसे व उसके पति को मारापीटा। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें