फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजी ऑफिस कर्मचारी की मौत की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ करेंगे एजी ऑफिस कर्मचारी की मौत की जांच
विज्ञापन

0 सात मंजिल से गिरकर हुई मौत पर उठ रहे सवाल, एसएसपी ने दिया आदेश
इलाहाबाद। एजी ऑफिस में कर्मचारी अरविंद कुमार की सात मंजिले से गिरकर हुई मौत की जांच सीओ सिविल लाइंस करेंगे। कर्मचारी की मौत पर लगातार सवाल उठ रहा है। पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, कर्मचारी नेता सुभाष पांडेय आदि ने बुधवार को एसएसपी से मुलाकात कर यह मुद्दा उठाया और इसकी जांच कराने की मांग की। इसके बाद एसएसपी नितिन तिवारी ने इसका आदेश दिया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक तथा कर्मचारी नेताओं का कहना था कि अरविंद ने आत्महत्या की है। सीसीटीवी में सबकुछ स्पष्ट है। उनका कहना था कि वह अफसरों के उत्पीड़न तथा वहां की कार्यप्रणालि से दुखी थे। पूर्व विधायक तथा कर्मचारी नेताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी को जेल भेजने की मांग की। इसके बाद एसएसपी ने जांच का आदेश दिया। एसएसपी ने बताया कि जांच सीओ सिविल लाइंस करेंगे। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में एटक के महामंत्री रामसागर, अवधेश यादव, रिनी युसूफ, वंदना यादव, अमृत लाल आदि शामिल रहे। कर्मचारी नेताओं ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें