फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर-जम्मूतवी पूजा एक्सप्रेस के तीन कोच पटरी से उतरे, रेल यातायात पर असर

विज्ञापन
विज्ञापन
अजमेर-जम्मूतवी पूजा एक्सप्रेस के तीन कोच पटरी से उतरे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। अजमेर से चलकर रेवाड़ी होते हुए जम्मूतवी को जाने वाली पूजा एक्सप्रेस के तीन कोच बुधवार शाम को जयपुर के फुलेरा स्टेशन के समीप पटरी से उतर गए। कोच के पटरी से उतरने के बाद दिल्ली से जयपुर तक रेल यातायात प्रभावित रहा। ट्रेन भी रेवाड़ी स्टेशन पर अपने गंतव्य समय 8:20 बजे की बजाय दो घंटे की देरी से आई। इसके अलावा रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के समय में संचालन में परिवर्तन करने के साथ दिल्ली से जयपुर की तरफ जाने वाली ट्रेनों को नारनौल रूट के जरिए डायवर्ट कर दिया। हालांकि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। ट्रेन के कोच नंबर एस-2, एस-3 और एस-9 पटरी से उतरे हैं। रेलवे अधिकारियों ने यह ट्रेन दोपहर में अजमेर से चली तथा लगभग चार बजे फुलेरा स्टेशन के निकट तीन कोच पटरी से उतर गए। इसके चलते अजमेर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस भी एक घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें