फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजिक्स डिपार्टमेंट में चोरी करते लड़की पकड़ी गई, पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भौतिकी विभाग में चोरी करते छात्रा पकड़ी गई
विज्ञापन

छात्राओं ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा
इलाहाबाद। विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग में मंगलवार की दोपहर वाशरूम गई एक छात्रा का पर्स दूसरी छात्रा ने चोरी कर लिया। जानकारी होने पर वहां शोर मच गया। छात्राओं ने आरोपी छात्रा को जमकर पीट दिया और कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस बुला ली। बाद में पुलिस ने आरोपी की मां को बुलाकर उसे सौंप दिया।
विज्ञापन

भौतिक विज्ञान विभाग में कुछ दिनों से पर्स और मोबाइल लगातार चोरी हो रहे थे। छात्राओं ने इसकी शिकायत की तो वहां सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। मंगलवार की दोपहर एक छात्रा पर्स बाहर रखकर वाशरूम गई। बाहर निकली तो उसका पर्स गायब था। उसने बाहर जाकर देखा कोई नहीं था तो शोर मचाकर अन्य छात्राओं को इकट्ठा कर लिया। दूसरे वाशरूम से कुछ देर बाद दूसरी छात्रा निकली तो उसके हाथ में पर्स था। भुक्तभोगी छात्रा समेत अन्य छात्राओं ने उसे पकड़ा और पिटाई के बाद बैठा लिया। फिर कंट्रोल रूम से फोर्स बुलाई गई। उसे कर्नलगंज थाने ले जाया गया। इंस्पेक्टर अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि भुक्तभोगी छात्रा का सारा सामान मिल गया था। उसने रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी छात्रा की मां को बुलाकर आइंदा ऐसा कृत्य न करने की चेतावनी दी गई। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें