फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरा में आधी रात कार तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना कटरा में ठेकेदार की कार तोड़ी
विज्ञापन

इलाहाबाद (ब्यूरो)। शहर के पुराना कटरा इलाके में मंगलवार रात किसी ने ठेकेदार नवदीप वर्मा की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। कार का सामने और बायीं ओर का कांच तोड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज के हवाले से कारोबारी ने एक युवक पर आरोप लगाया है जो पहले उनके घर में किराए पर रहता था।
विज्ञापन

नवदीप पुराना कटरा में पीपल वाली गली में रहते हैं। अपनी मारूति सियाज कार विश्वविद्यालय मार्ग पर खड़ी करते हैं। मंगलवार रात भी कार वहीं खड़ी थी। सुबह पता चला कि कार को काफी नुकसान पहुंचा दिया गया है। उसका अगला और बायां कांच टूटा था। कांच तोड़ने के लिए ईंट का इस्तेमाल किया गया था। नवनीत ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें एक नकाबपोश युवक कार के कांच तोड़ते दिखा है। नवनीत का कहना है कि यह युवक पहले उनके घर में किराए पर रहता था। उसकी उलजलूल हरकतों से परेशान होकर कमरा खाली करा लिया था। तब उसने देख लेने की धमकी दी थी। नामजद तहरीर थाने में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें