फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों ने युवक से लूटे 80 हजार

विज्ञापन
लूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बेखौफ बदमाशों ने कमाई करके घर लौट रहे युवक को अपना शिकार बना लिया। उसके पास से 80 हजार रुपये व बैग लेकर बदमाश शहर की ओर भाग निकले। बदमाश पुलिस चौकी के सामने से गुजरे, लेकिन रोकने के बजाए उन्हें सिर्फ ताकती रही। पीड़ित की मदद के बजाए भुपियामऊ पुलिस पीड़ित को ही भगाने पर जुटी रही। आसपास के लोगों के जुटने पर पुलिस उसे लेकर बदमाशों की तलाश करने लगी। पुलिस के रवैए से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

जौनपुर जनपद के बादशाहपुर पुरानी बाजार निवासी लालता साहू नागपुर में कुल्फी का कारोबार करते हैं। शुक्रवार को वह जसवंतनगर ट्रेन से भुपियामऊ रेलवे स्टेशन पर उतरकर बाहर निकला। वह बादशाहपुर के लिए वाहन का इंतजार करने लगा। तभी बाइक से दो युवक पहुंचे। खुद भी बादशाहपुर जाने की बात कहते हुए लालता को अपनी बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद बदमाश कारोबारी को लेकर पुलिस चौकी के सामने से गुजरे। पुलिसकर्मियों की निगाह भी उन पर पड़ी, लेकिन बदमाश उसे लेकर कुसमी क्रासिंग पार कर आगे बढ़ गए। मौका पाकर बदमाशों ने पारसनाथ से 80 हजार नगद और बैग में रखे हजारों रुपये कीमत के सामान लेकर शहर की ओर भाग निकले। वह मदद के लिए चीखता चिल्लाता रहा, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। वह भागकर पुलिस चौकी पहुंचा। खुद के साथ हुई घटना की शिकायत की, लेकिन पुलिसकर्मी उसकी बात सुनने के बाद मौके पर जाकर मामले को देखने के बजाए उसे दुत्कारते रहे। तभी आसपास मौजूद लोगों से उसने मदद मांगी। वह चौराहे से लेकर पुलिस चौकी तक मदद के लिए कई चक्कर लगाया। लोगों को जुटता देख पुलिस उसे अपने साथ लेकर बदमाशों की तलाश करने में जुट गई। नगर कोतवाल ने बताया कि घटना की जानकारी नही है। हो सकता है भुपियामऊ में तहरीर देकर पीड़ित चला गया हो।

इनसेट-------
एएनएम का पर्स लूटकर भाग निकले बदमाश
जगेशरगंज। अंतू थाना क्षेत्र के गोपालपुर की रहने वाली नमिता सिंह पत्नी बृजपाल सिंह एएनएम हैं। वह शुक्रवार को ममता पत्नी पंकज के साथ सीएचसी परिसर में होने वाली मीटिंग में शामिल होने के लिए गई थीं। वहां से दोनों स्कूटी से लौट रही थीं। नमिता पीछे बैठी थी। चौरा के पास बाइक सवार दो बदमाश नमिता के हाथ से पर्स छीनकर भाग निकले। पर्स में मोबाइल, ढाई हजार रुपये समेत सरकारी कागजात थे। शिकायत मिलने पर पुलिस जांच करने पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश दूर जा चुके थे।
विज्ञापन


इनसेट------
पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा
संडवाचंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के कटका मानापुर में बृहस्पतिवार को महिला के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। शिकायत लेकर पहुंची महिला को पुलिस ने भगा दिया। अमेठी थाना क्षेत्र के संग्रामपुर के कोलवा निवासी गायत्री सिंह को मायके आते समय कटका मानापुर के पास बदमाशों ने लूट लिया था। उसके पास से 10 हजार रुपये, सोने की चेन लूट ली थी। शिकायत पर पुलिस ने उससे चार बार तहरीर बदलवाई, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया। महिला का आरोप है कि दरोगा ने उसे फटकार कर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें