फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों को चिन्हित नहीं कर सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस एजेंसी के कैशियर को गोली मारने वाले बदमाश हो या पुलिस अधीक्षक कार्यालय के करीब महिला से दो लाख रुपए लूट की घटना हो। पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। लुटेरों को पकड़ना तो दूर पुलिस उन्हें चिन्हित तक नहीं कर सकी। लुटेरों की गोली से घायल कैशियर का रविवार को भी शूगर में उतार चढ़ाव के कारण आपरेशन नहीं हो सका।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के अष्टभुजानगर स्थित शिवम गैस एजेंसी के गोदाम में घुसकर बाइक सवार नकाबपोश बदमाश कैशियर राजेश पाल को गोली मारकर 1 लाख 11 हजार रुपये लूट ले गए थे। गोली राजेश के जबड़े में फंसी हुई है। शूगर घटने बढ़ने की वजह से रविवार को भी आपरेशन कर बुलेट नहीं निकाली जा सकी। शनिवार को ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय के करीब बाइक सवार बदमाशों ने शिवजीपुरम राजकली पत्नी कमलेश को बैंक से रुपये निकालकर घर जाते समय लूट लिया। उसके पास से दो लाख रुपये लूटने के बाद बदमाश भाग निकले। इन लूट की दो वारदातों के बाद भी पुलिस बदमाशों को पकडना तो दूर चिन्हित तक नहीं कर सकी। लगातार छिनैती व लूट की घटनाओं से नागरिकों में खौफ है। इधर पुलिस ने बैंक व आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले लेकिन पुलिस को बदमाशों को खोजने में कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें