फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक संपति में फंसे पीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित
विज्ञापन

00000000000000

आय से अधिक संपत्ति में फंसे रुद्रमणि मिश्रा
पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री राकेशधर त्रिपाठी के रहे हैं पीआरओ
विजिलेंस टीम ने थाना हंडिया में दर्ज कराया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
विजिलेंस टीम ने पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी रुद्रमणि मिश्रा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज करा दिया है। वर्ष 2013 में इन पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगाए गए थे। इन आरोपों की प्रदेश सरकार ने विजिलेंस से खुली जांच के आदेश कर दिए थे। तीन साल तक इन आरोपों की जांच हुई और साक्ष्यों के आधार पर 7 लाख 56 हजार रुपये की आय अधिक होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सतर्कता अधिष्ठान के निरीक्षक ज्ञानेंद्र नाथ शुक्ला की ओर से थाना हंडिया में रुद्रमणि मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि यह थाना हंडिया के गांव बद्दू का पुरा में रहते हैं। इनको लोक सेवक के रूप में तैनाती के दौरान सरकार की ओर से वेतन एवं भत्ते के रूप में 13,56,446 रुपये मिले थे। जबकि जांच के दौरान 21,10,659 रुपये खर्च करने की पुष्टि हुई है। जांच के दौरान साढ़े सात लाख अधिक रुपये खर्च करने के बारे में वह साक्ष्य नहीं दे पाए। इस राशि को आय से अधिक मानते हुए शासन और महानिदेशक सतर्कता अधिष्ठान को रिपोर्ट भेजी गई। जिसके आधार पर आज थाना हंडिया में रुद्रमणि मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। इस मुकदमे की विवेचना इलाहाबाद के विजिलेंस इंस्पेक्टर की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें