फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

crime news prayagraj: हाईकोर्ट के वकील की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Fri, 15 Jul 2022 09:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सिठौली गांव निवासी इंद्रदेव यादव (42) पुत्र इंद्रेश कुमार पेशे से अधिवक्ता हैं। शुक्रवार की सुबह वह तकरीबन छह बजे सुंदर नगर तिराहे सिठौली के पास गुलाब यादव की दुकान पर चाय पीकर पैदल घर वापस आ रहे थे।
विज्ञापन
Prayagraj News : गोली चलने की घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उतरांव के सिठौली गांव में हुई सनसनीखेज वारदात में हाईकोर्ट के अधिवक्ता इंद्रदेव यादव (42) की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात तब हुई जब वह चाय की दुकान से घर लौट रहे थे। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो पट्टीदारों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। 

विज्ञापन



सिठौली गांव निवासी इंद्रदेव पुत्र इंद्रेश कुमार हाईकोर्ट में वकालत करते थे। इसके साथ ही वह झाड़फूंक का भी काम करते थे। शुक्रवार सुबह छह बजे गांव में ही स्थित सुंदर नगर तिराहे के पास की दुकान पर वह चाय पीने गए। कुछ देर बाद वहां से लौट रहे थे कि तभी एक युवक ने पीछे से उन्हें आवाज दी। वह रुके तभी पहुंचे एक अन्य युवक ने पीछे से फायर कर दिया। गोली गर्दन में लगते ही वह नीचे गिर पड़े जिसके बाद हमलावर बाइक से भाग निकले।

Prayagraj News : घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
सूचना पर परिजन व कुछ देर बाद पुलिस भी आ गई। उन्हें एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख परिजन निजी अस्पताल लेकर चले गए। वहां देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर भाई कपिल ने पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देने के आरोप में परिवार के ही अखिलेश व जोगेंद्र के खिलाफ तहरीर दी जिस पर केस दर्ज कर लिया गया। 

Prayagraj News : घटना के बाद मौक पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
नामजद समेत चार हिरासत में 
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने देर रात नामजद समेत चार आरेापियों को हिरासत में ले लिया। यह भी बात सामने आई कि गोली मृतक के ही परिवार के एक सदस्य ने चलाई थी। पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया। यह बात सामने आई है कि अखिलेश के पिता गुलाब को करीब 30 साल पहले गोली लग गई थी। इस बात को लेकर परिवारवाले मृतक से नाराज रहते थे। 
विज्ञापन

Prayagraj News : अधिवक्ता की हत्या के बाद मौके पर फैला खून। - फोटो : अमर उजाला।
16 घंटे बाद भी सीओ, इंस्पेक्टर नहीं बता पाए वजह
उधर इस मामले में जब सीओ हंडिया भीम कुमार गौतम व थाना प्रभारी श्रवण कुमार से बात की गई तो उन्होंने हैरान करने वाला जवाब दिया। हत्या के 16 घंटे बाद भी वह वजह नहीं बता पाए। दोनों का कहना था कि पुरानी रंजिश में वारदात हुई लेकिन रंजिश किस बात को लेकर थी, यह उन्हें पता नहीं। उनका यह भी कहना था कि पकड़े जाने के बाद हत्यारे ही वजह बताएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें