फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: दिनदहाड़े गैंगवार से बाजार में मचा हड़कंप, दो गुटों के बीच फायरिंग

Sun, 12 Jan 2020 03:12 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रतापगढ़ भुपियामऊ पुलिस चौकी के पास रविवार को दिनदहाड़े गैंगवार से बाजार में हड़कंप मच गया। घटना के दौरान चौराहे पर तबतोड़ फायरिंग की गई। इस दौरान दौरान दोनों पक्षों की गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी पूर्वी सुरेंद्र द्विवेदी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


हालांकि फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है। बताया गया कि विवाद में शामिल एक गुट प्रयागराज के गोविंदपुर के शिवा यादव, मुन्ना शुक्ल पार्षद का है, जबकि दूसरा सोरांव इलाके के चंदन यादव और भास्कर यादव का है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें