फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी लौट रहे युवक के अपहरण की कोशिश

Wed, 06 Jan 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 वाराणसी के राजा तालाब इलाके से सरायममरेज में अपने मौसा के घर आकर ठहरे एक व्यक्ति को बुधवार सुबह कंबल ओढ़ाकर टाटा सूमो में अगवा कर लिया गया। चीख-पुकार सुनकर जुटे गांव वाले पीछे लगे और पुलिस को सूचना दी। करीब दो किलोमीटर दूर ग्रामीणों के पथराव के बीच पुलिस को देख ड्राइवर समेत सात अपहर्ता सूमो से उतरकर भागने लगे तो उन्हें दबोच लिया गया। पुलिस उन सभी को सरायममरेज थाने ले गई। देर रात तक पुलिस पूछताछ करती रही। पुलिस का कहना है कि यह जमीन के विवाद में लेनदेन से जुड़ा मामला है।
विज्ञापन


वाराणसी में रोहनिया इलाके के राजा तालाब में रहने वाला मसीउल्ला दो जनवरी से यहां सरायममरेज के बंदी पट्टी मुहल्ले में अपने मौसा वाहिद अली के यहां ठहरा था। बुधवार सुबह सात बजे वह वाराणसी के लिए निकला। मसीउल्ला करीब तीन सौ मीटर दूर कुंदौरा मंदिर गेट के पास पहुंचा तभी एक टाटा सूमो उसके पास आकर रुकी। उसमें से छह लोग उतरे और कंबल डालकर मसीउल्ला को दबोच लिया। उसे पीटने के बाद सूमो में खींचा गया तो चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। टाटा सूमो आगे बढ़ी तो लोगों ने बाइक से पीछा कर लिया।

 पुलिस के साथ ही अगले चौराहे पर रहने वाले लोगों को भी खबर दी। सूमो पहुंचने से पहले धनुपुर ब्लाक के पास लोगों ने घेराबंदी कर ली। सूमो आने पर लोगों ने पथराव किया, मगर गाड़ी रुकी नहीं। इसी बीच सरायममरेज और हंडिया थाने की पुलिस ने भी घेराव किया। पुलिस की गाड़ी देखकर सूमो सवार लोग उतरकर भागने लगे, मगर उन्हें घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए लोगों को सरायममरेज थाने ले जाया गया। वहां पुलिस ने पूछताछ की। खबर पाकर वाराणसी से मसीउल्ला का भाई समीउल्ला भी आ गया। उसने आरोप लगाया कि मिर्जापुर में गोतवां के शिवप्रसाद ने साथियों संग उसके भाई को अगवा किया। पुलिस का कहना है कि जमीन के चक्कर में खुन्नस के चलते यह घटना हुई। जांच पूरी कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें