फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे से उड़ी युवक की हथेली

Wed, 11 Nov 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। कीडगंज में मलाक राज का रहने वाला चांद बाबू सोमवार रात को पटाखा दगाने के दौरान झुलस गया। उसके दोनों हाथ की हथेली जख्मी हुई है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मलाकराज का रहने वाला चांद बाबू सब्जी का ठेला लगाता है। सोमवार रात वह घर के बाहर पटाखे दगा रहा था। एक गड्डे में उसने माचिस की तीली लगाई। लेकिन वह नहीं दगा तो हाथ से उठाकर देखने लगा।

अचानक गड्डा दग गया। जख्मी चांद बाबू की चीख सुनकर घरवाले और पड़ोस के लोग पहुंच गए। सूचना पाकर चौकी प्रभारी बैरहना सतीश राय भी मौके पर पहुंच गए। चांद बाबू को अस्पताल ले गए। वहीं चांदबाबू के जख्मी होने से घरवाले परेशान है।
विज्ञापन


इलाहाबाद। कर्नलगंज के छोटा बघाड़ा का रहने वाला संदीप तिवारी प्रतियोगी छात्र है। वह किराए पर रहता है। दिपावली पर वह घर जा रहा था। सोमवार रात लगभग दस बजे बाइक सवार बदमाश आए। उसे तमंचा सटाकर मोबाइल और 3 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। संदीप ने कर्नलगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में घेरेबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें